October 24, 2026 8:37 pm

Category: उत्तरप्रदेश

फोटो न गजब शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार परख ज्ञान की बही गंगा मेघावी छात्रों को थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित गुरसरांय (झांसी)। कस्बे के मोदी चौराहा स्थित गुरुदेव पब्लिक स्कूल गुरसरांय में शनिवार को मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अमीराम सिंह रहे। उनके साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर एवं सतीश चंद्र चौरसिया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अंकुर त्रिपाठी ने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा मेधावी छात्रों अनूप, आर्यन, रामजी यादव, सोनू, शिवम, सीताराम, आशिक, अनमोल, यश राजपूत, राजीव सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर रामकुमार सिंह ने की जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन सतेंद्र त्रिपाठी ने किया। समारोह में डॉक्टर संजय त्रिपाठी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अंत में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त आयोजक दिलीप मिश्रा ने किया। बॉक्स में….. आधुनिक और प्राचीन ज्ञान का महासंगम गुरुदेव पब्लिक स्कूल में आज का कार्यक्रम बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा की आवश्यकता और महत्व पर फोकस रहा तो दूसरी ओर प्राचीन शिक्षा पद्धति के साथ-साथ गायत्री मंत्र के महत्व के बारे में गायत्री परिवार के प्रमुख एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया ने बच्चों को विशेष जानकारी उनके उज्जवल भविष्य के लिए दी तो दूसरी ओर थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने बच्चों को ओटीपी नंबर किसी को न देने के साथ-साथ बच्चों से मोबाइल की जगह प्रतिदिन प्रमुख अखबार पढ़कर ज्ञानबर्धक लेख से लेकर आवश्यक समाचार पढ़ने की सलाह दी उन्होंने स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी साझा की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय के प्रभारी डॉक्टर ओपी राठौर ने बच्चों को बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए विशेष टिप्स दिए जबकि कुंवर रामकुमार सिंह ने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी परीक्षा से लेकर किसी हार के बाद हताश नहीं पालना चाहिए बल्कि प्रसन्न मन से जीत वाले व्यक्ति को जो खुशी होती है उससे अधिक खुशी इजहार करते हुए अगली परीक्षा पूरी तैयारी के साथ रिकॉर्ड सफलता के लिए तैयार होना चाहिए और इसमें जो परिणाम आएगा वह सब को चौंका देगा वह तुम्हारा जिंदगी का सर्वोत्तम समय होगा। इस दौरान संदीप श्रीवास्तव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कई ज्ञानवर्धक बातें साझा की।

Recent News

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है