January 23, 2026 11:15 pm

ग्राम सिंगार में तालाब से मिले बी टेक के छात्र के शव का खुलासा ना होने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय।ग्राम सिंगार में तालाब से मिले बी टेक के छात्र के शव का खुलासा ना होने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।

आज क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने एम एल सी प्रतिनिधि आर पी निरंजन को ज्ञापन सौंप कर उक्त घटना के जल्द खुलासा किये जाने की मांग की।

एम एल सी रमा आर पी निरंजन को दिए गए ज्ञापन में संगठनों ने बताया कि 4 दिसंबर को ग्राम सिंगार निवासी अध्यापक अरविंद कुमार निरंजन का इकलौता पुत्र मृदुल गायब हो गया था,जिसका शव 9 दिसंबर को ग्राम के बाहर तालाब में मिला था।जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी के डूबने की पुष्टि नहीं है।यदि पानी मे डूबा है तो उसके फेफड़ों में पानी क्यों नहीं निकला।बैठक में क्षेत्रवासियों ने बताया कि तालाब में दो मगरमच्छ भी पाए गए,फिर पांच दिन तक उस शव को कैसे नहीं खाया गया।इन सब बातों से क्षेत्र में हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

विभिन्न संगठनों के लोगों ने एम एल सी प्रतिनिधि से मांग की है कि घटना की शीघ्र जांच कर खुलासा किया जाए।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अंजना जितेंद्र पटेल पिपरा, केंद्रीय अध्यक्ष शिव शंकर पटेल, कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष गोटीराम निरंजन,शिक्षक नेता आदर्श द्विवेदी, गौ रक्षक राघवेंद्र निरंजन,पुष्पेन्द्र पटेल भडोकर,ललित पटेल, पुष्पेंद्र कुमार,सोनी अध्यापक,टिंकू मुखिया,सुट्टा प्रधान संजय पटेल,बेंदा प्रधान कमलेश,सरसेड़ा प्रधान राजेश,ज्ञान सिंह बाबूजी,विनय पटेल, उत्तम सिंह,चरन सिंह पटेल, जयराम धवारी,सुबोध पटेल घुरैया ,महावीर पटेल सहित क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी