
गुरसरांय। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी महाराज की प्रेरणा से योगाचार्य गंगा प्रसाद श्रृंगीऋषि द्वारा खेर इण्टर कॉलेज के बालिका विभाग में ध्यान योग के द्वारा छात्राओं को ध्यान की बिधि बताई गई।
उन्होंने प्राणायाम,पूरक ,कुम्भक एवं रेचक विधि के द्वारा ध्यान पद्धति बताई।तथा स्वस्थ रहने के लिए योग एवं ध्यान साधना को नित्य करने की बात कही।
अध्यक्षता प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने की।
संचालन बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता ने किया।
अंत मे आभार व्यक्त डॉ विवेक कुमार मुदगल ने किया।
इस मौके पर प्रवक्ता प्रदीप कुमार स्वर्णकार, ऋतु सिंह,सुनील कुमार व्यास,राजबहादुर सिंह,सरजू शरण पाठक,सौरभ अग्रवाल,राकेश कुमार व्यास,अशोक आर्या,अर्चना मोदी,मंजू वर्मा, वर्षा विश्वकर्मा, पूजा निरंजन, रजनी यादव,खुशबू जैन,वर्षा गुप्ता, कौशलेश मिश्रा,कुलदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।





