January 23, 2026 11:05 pm

गुरसराय पुलिस ने अवैध शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय (झांसी)‌ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गरौठा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुरसराय पुलिस को सफलता मिली है।

प्रभारी निरीक्षक थाना गुरसराय के नेतृत्व में रविवार दोपहर 1 बजे की गई कार्रवाई के दौरान ग्राम फरीदा निवासी देवकी पत्नी आकाश (उम्र लगभग 25 वर्ष) को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में रखी करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी हुल्की माता मंदिर रोड स्थित प्रतीक्षालय के पास से की गई। इस संबंध में थाना गुरसराय पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, महिला कांस्टेबल प्रतिमा पटेल एवं कांस्टेबल आशीष द्विवेदी शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी