January 23, 2026 11:45 pm

राजकीय हाई स्कूल बिजौरा में पंख कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत बच्चों ने आकर्षक मॉडल सजाये वहीं कैरियर संबंधी जानकारी बच्चों को दी गई।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय।राजकीय हाई स्कूल बिजौरा में पंख कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत बच्चों ने आकर्षक मॉडल सजाये वहीं कैरियर संबंधी जानकारी बच्चों को दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज गुरसरांय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजूलता स्वर्णकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य के के तिवारी,अति विशिष्ट अतिथि सितारवादक सरजू शरण पाठक एवं वरिष्ठ पत्रकार अरुण चतुर्वेदी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मेजर अखिलेश पिपरैया ने की।

सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण के बाद छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

अतिथियों द्वारा बच्चों के द्वारा सजाये गए आकर्षक मॉडल मेले का निरीक्षण किया गया।

इसके बाद अतिथियों ने बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में तैयारी करने एवं एक दिशा निर्धारित करने के उपाय बताए।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार अवश्य रखें, जिससे आपके जीवन मे सामाजिक एवं शैक्षिक सम्मान बना रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन अबधेश कुमार पिपरैया ने किया।अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार तिवारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

इस मौके पर शिव धनी,शिवानी, रामकिशोर, देवेंद्र पाल,विनोद कुमार, धीरेंद्र सिंह पटेल, रवि प्रजापति,जयप्रकाश, माधव हरि सेन,किशोरी लाल सहित अभिभावक एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी