
गुरसरांय।जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को नगर के खेर इण्टर कॉलेज गुरसरांय में प्रातः साढ़े ग्यारह बजे से प्रारंभ होगी।जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं है।इस संबंध में विद्यालय में एक आवश्यक बैठक बुलाई गई,जिसमें परीक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
केंद्र व्यवस्थापक विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की यह सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है,जिसमें 22 कक्षों में 528 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे।इसके लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं निष्पक्ष परीक्षा के लिए आवश्यक बैठक बुलाकर कक्ष निरीक्षकों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि कि यह बड़ा सेंटर है परीक्षा पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न की जाए।
परीक्षा विभाग के प्रभारी प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि सम्पूर्ण प्रपत्र सावधानी से भरें,तथा बैठक व्यवस्था का पूर्ण निरीक्षण कर लें,तभी परीक्षा प्रारम्भ करें।
परीक्षा के दौरान नवोदय विद्यालय बरुआसागर से पर्यवेक्षक निरीक्षण करते रहेंगे।
परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए ड्यूटी में लगाये गए एवं परीक्षा में सहयोग करने वाले प्रवक्ता डॉ विवेक मुदगल,जे पी वर्मा,राजेश चंद्र,गोपाल अग्निहोत्री, प्रदीप कुमार स्वर्णकार,बशीर अहमद खान,राजेन्द्र प्रसाद,विनोद कुमार,दुर्गा प्रसाद,राजवेंद्र सिंह बुंदेला,पुष्पेंद्र कुमार वर्मा,सरजू शरण पाठक,अशोक पटेल,जितेंद्र पटेल कुम्हरिया,सुधीर पाठक, राम लला पटेल,मुकेश बाबू खैर,अर्पित इटोंडिया, विवेक गुप्ता, राम सेवक गौतम,संजय दोन्दे रिया,अशोक आर्या,वरुण कुमार सिंह,सुरभि पटेल,मंजू वर्मा,रजनी यादव,पूजा निरंजन, वर्षा विश्वकर्मा, खुशबू जैन,वर्षा गुप्ता, इंद्र नारायण,सुभाष वर्मा,प्रधान लिपिक कुलदीप कोदबलकर,प्रवीण सिरोही,रिजर्व में बाबूराम साहू ,बलबीर सिंह परिहार,राकेश व्यास ,कामलापत उपाध्याय,इंद्रभूषण द्विवेदी, हरिश्चंद्र नायक तथा परिचारक में रवि सेन, जितेंद्र सेन,सागर पटेल,अंकित कुमार,अखिलेश पाराशर, अनिल नायक,अखिलेश कुमार,राहुल पटेल,संजय मौर्या,कमलू समता पांचाल आदि कर्मचारी गण उपस्थित रहे।





