
गुरसरांय। मिशन शक्ति के अंतर्गत खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग में पुलिस द्वारा छात्राओं को सुरक्षा के उपाय बताए गए। थाना अध्यक्ष अमीराम सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति की महिला उप निरीक्षक सुमन यादव ने छात्राओं को महिला हेल्प डैक्स के विभिन्न नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी को कहीं डरने की जरूरत नहीं है ,निडर होकर पढ़ाई करें। पुलिस उनकी सुरक्षा में 24 घंटे तैयार है।। उन्होंने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के भी उपाय बताए।किसी भी अनजान कॉल को ना उठाएं किसी भी अनजान लिंक को स्पर्श न करें सावधानी पूर्ण रखें, यदि कोई दिक्कत आती है तो पुलिस को सूचना करें ।इस मौके पर होमगार्ड अमर सिंह पटेल ,प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी, पलका बालिका प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता, सुनील कुमार व्यास सरजू शरण पाठक आदि उपस्थित रहे।





