November 25, 2026 5:55 pm

निधन पर शोक सभा सम्पन्न नाथूराम को भुलाया नहीं जा सकता —सतीश चौरसिया

( झांसी ) – गुरसराय अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार एवं श्रीराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड के तत्वावधान मे एक शोक श्रद्धांजलि सभा गायत्री परिवार के संयोजक एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट की अध्यक्षता एवं रामनारायण पस्तोर प्रबंधक के संचालन में संपन्न हुई। शोक सभा में साहित्यकार नाथूराम … Read more

भारतीय सनातन संस्कृति यात्रा का तालाब माता मंदिर पर हवन होगा 30 को – जे जे मिश्रा एडवोकेट 

गुरसराय ।भारतीय सनातन संस्कृति की जागरूकता एवं उसके प्रचार के लिए भारतीय सनातन संस्कृति संपर्क यात्रा 30 नवंबर को नगर गुरसराय में आएगी ।अमेरिका से पधारे भारतीय संत स्वामी बाबा अनल एवं अम्मा मधु ने भारतीय संस्कृति की जागरूकता के लिए विश्व स्तर पर इस अभियान का शुभारंभ दो अक्टूबर विजयादशमी के पर्व पर चंद्रशेखर … Read more

कानपुर के सी एस ए में नगर के होनहार दिलीप व्यास बने प्रेसिडेंट 

गुरसराय ।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में निदेशक आइक्यूएसी के निर्देशानुसार प्रेसिडेंट पद की घोषणा कर दी गई है ,जिसमें एक्टेंशन विभाग में दिलीप व्यास को पी जी एवं पी एच डी एक्टेंशन के छात्रों का प्रेसिडेंट बनाया गया है। दिलीप व्यास के प्रेसिडेंट बनने से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के … Read more

सरदार पटेल के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया उत्साह

गुरसरांय। भारत रत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 सी जयंती पर स्वतंत्रता प्राप्ति में उनका योगदान पर खेर इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा के निर्देशन में खैर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य … Read more

इंद्रभूषण द्विवेदी के पिता पूर्व प्रधान अध्यापक जगदीश द्विवेदी के निधन पर हुई शोक सभा

गुरसराय।ग्राम डोंडिया निवासी अध्यापक इंद्रभूषण द्विवेदी के पिताजी पूर्व प्रधानाध्यापक जगदीश सहाय द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा मे पूर्व प्रधानाचार्य पी एन दुवे,ओ पी शर्मा,ठाकुरदास तिवारी, के के तिवारी,राम बाबू शर्मा,ब्रजेन्द्र शर्मा,विनय द्विवेदी, अरुण चतुर्वेदी, सरजू शरण पाठक,दिनेश चतुर्वेदी, मनोज दुवे,अम्बरीष वशिष्ठ आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं खेर इण्टर कॉलेज … Read more

फोटो न गजब शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार परख ज्ञान की बही गंगा मेघावी छात्रों को थानाध्यक्ष ने किया सम्मानित गुरसरांय (झांसी)। कस्बे के मोदी चौराहा स्थित गुरुदेव पब्लिक स्कूल गुरसरांय में शनिवार को मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अमीराम सिंह रहे। उनके साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर एवं सतीश चंद्र चौरसिया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अंकुर त्रिपाठी ने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा मेधावी छात्रों अनूप, आर्यन, रामजी यादव, सोनू, शिवम, सीताराम, आशिक, अनमोल, यश राजपूत, राजीव सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर रामकुमार सिंह ने की जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन सतेंद्र त्रिपाठी ने किया। समारोह में डॉक्टर संजय त्रिपाठी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अंत में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त आयोजक दिलीप मिश्रा ने किया। बॉक्स में….. आधुनिक और प्राचीन ज्ञान का महासंगम गुरुदेव पब्लिक स्कूल में आज का कार्यक्रम बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा की आवश्यकता और महत्व पर फोकस रहा तो दूसरी ओर प्राचीन शिक्षा पद्धति के साथ-साथ गायत्री मंत्र के महत्व के बारे में गायत्री परिवार के प्रमुख एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया ने बच्चों को विशेष जानकारी उनके उज्जवल भविष्य के लिए दी तो दूसरी ओर थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने बच्चों को ओटीपी नंबर किसी को न देने के साथ-साथ बच्चों से मोबाइल की जगह प्रतिदिन प्रमुख अखबार पढ़कर ज्ञानबर्धक लेख से लेकर आवश्यक समाचार पढ़ने की सलाह दी उन्होंने स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में भी जानकारी साझा की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय के प्रभारी डॉक्टर ओपी राठौर ने बच्चों को बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए विशेष टिप्स दिए जबकि कुंवर रामकुमार सिंह ने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि किसी भी परीक्षा से लेकर किसी हार के बाद हताश नहीं पालना चाहिए बल्कि प्रसन्न मन से जीत वाले व्यक्ति को जो खुशी होती है उससे अधिक खुशी इजहार करते हुए अगली परीक्षा पूरी तैयारी के साथ रिकॉर्ड सफलता के लिए तैयार होना चाहिए और इसमें जो परिणाम आएगा वह सब को चौंका देगा वह तुम्हारा जिंदगी का सर्वोत्तम समय होगा। इस दौरान संदीप श्रीवास्तव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कई ज्ञानवर्धक बातें साझा की।

गुरसरांय (झांसी)। कस्बे के मोदी चौराहा स्थित गुरुदेव पब्लिक स्कूल गुरसरांय में शनिवार को मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अमीराम सिंह रहे। उनके साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर एवं सतीश चंद्र चौरसिया भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की … Read more

वीरांगना लक्ष्मीबाई के ननिहाल परिवार के नेवालकर को किया सम्मानित

गुरसराय। रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन पर उनकी ननिहाल के वंशज एवं खैर इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी ने बताया कि विद्यालय के संस्थापक एवं गरौठा क्षेत्र के प्रथम विधायक पंडित राम सहाय शर्मा ने अपने पत्र 1 में सन 1955 … Read more

नियम विरुद्ध गैस सिलेंडर बिक्री से आम उपभोक्ता त्रस्त,हो सकती है कभी भी दुर्घटना जिला प्रशासन,शासन से लोगों ने जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग की

गुरसरांय(झांसी)। नगर व क्षेत्र के गैस उपभोक्ता इस समय गैस एजेंसी संचालक की मनमर्जी,अवैध कमाई के चलते बुरी तरह परेशान हैं और हफ्तों हफ्तों से गैस उपलब्ध न होने से रोजमर्रा की मुख्य आवश्यकता भोजन व्यवस्था बनाना दूभर हो गया है। प्राप्त विवरण के मुताबिक झांसी जिले की गरौठा तहसील के गुरसरांय में हिंदुस्तान पेट्रोलियम … Read more

अध्यापक ओर विद्यार्थियों के बीच हुआ क्रिकेट मैच

अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के क्रिकेट टूर्नामेंट में 18 रनों से शिक्षकों ने जीता मैच विद्यार्थियों को खेल का समस्त सामान उपलब्ध कराएंगे।।धनप्रकाश तिवारी फ़ोटो।गुरसराय।पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन बालिका विभाग के क्रीड़ा स्थल पर किया गया।मैच का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक मनोहर राव … Read more

बाल दिवस पर खैर इंटर कॉलेज बालिका विभाग में छात्र छात्राओं ने लगाया मेला

गुरसराय।खेर इण्टर कॉलेज बालिका विभाग में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया,जिसमें छात्र छात्राओं ने आकर्षक दुकानें सजाई। मेले का उद्घाटन प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,मुख्य अतिथि सतीश चौरसिया, प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर ने किया।विशिष्ट अतिथि के रुप मे समाजसेवी राम नारायण पस्तोर, आत्माराम फौजी उपस्थित रहे।संगीत अध्यापक सरजू शरण पाठक एवं … Read more