
गुरसराय ।भारतीय सनातन संस्कृति की जागरूकता एवं उसके प्रचार के लिए भारतीय सनातन संस्कृति संपर्क यात्रा 30 नवंबर को नगर गुरसराय में आएगी ।अमेरिका से पधारे भारतीय संत स्वामी बाबा अनल एवं अम्मा मधु ने भारतीय संस्कृति की जागरूकता के लिए विश्व स्तर पर इस अभियान का शुभारंभ दो अक्टूबर विजयादशमी के पर्व पर चंद्रशेखर आजाद पार्क प्रयागराज से प्रारंभ किया और इसके तहत प्रथम चरण में जनपद झांसी के नगर गुरसरांय का चयन किया गया ।उक्त जानकारी देते हुए जे जे मिश्रा एडवोकेट ने बताया कि 30 नवंबर को यह यात्रा तालाब माता मंदिर पर आएगी ,जिसमें प्रातः 10 बजे से हवन कराया जाएगा ।हवन की संपूर्ण व्यवस्था उन्हीं लोगों की होगी ।इसमें नगर वासी अपनी भागीदारी कर सकते हैं ।उन्होंने नगर वासियों का आह्वान किया कि भारतीय सनातन संस्कृति को जोड़ने के लिए इस हवन में अवश्य शामिल हों।





