December 5, 2025 2:33 pm

कानपुर के सी एस ए में नगर के होनहार दिलीप व्यास बने प्रेसिडेंट 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय ।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में निदेशक आइक्यूएसी के निर्देशानुसार प्रेसिडेंट पद की घोषणा कर दी गई है ,जिसमें एक्टेंशन विभाग में दिलीप व्यास को पी जी एवं पी एच डी एक्टेंशन के छात्रों का प्रेसिडेंट बनाया गया है।

दिलीप व्यास के प्रेसिडेंट बनने से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के साथ-साथ नगर गुरसराय में भी हर्ष की लहर देखी गई है।

इस संबंध में एक बैठक मेजर अखिलेश पिपरैया की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दिलीप व्यास के प्रेसिडेंट बनने से नगर एवं क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। बताते चलें कि दिलीप व्यास नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ सुकदेव व्यास के पुत्र हैं।

हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रधानाचार्य के के तिवारी,सुरेन्द्र कुमार मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ जगमोहन समेले, संगीतगुरु पं परशुराम पाठक,धनप्रकाश तिवारी,रमेश मौर्य, चेयरमैन जयपाल सिंह राजू चौहान, पूर्व चेयरमैन देवेश पालीवाल,सतीश चौरसिया, राम नारायण पस्तोर, ओ पी शर्मा आदि प्रमुख रहे।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी