October 24, 2026 2:21 pm

बुंदेलखंड राज्य निर्माण को लेकर गुरसरांय आई जन आक्रोश यात्रा के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब अभी तक झूठा वायदा करके बुंदेलखंड वासियों को ठगा गया है- भानू सहाय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)। बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर 11 मार्च बुधवार को जन आक्रोश यात्रा बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा(गैर राजनीतिज्ञ संस्था)के यात्रा अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में गुरसरांय मोदी चौराहे पहुंची यात्रा के पहुंचते ही गुरसरांय नगर वासियों और ग्रामीणों बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जन आक्रोश यात्रा में चल रहे लोगों का जोरदार स्वागत किया। यहां पर सुरेन्द्र सिंह(पप्पू पुरैनिया) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बुंदेलखंड किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों और मजदूरों ने यात्रा का गर्म जोशी से स्वागत करते हुये यात्रा में सम्मिलित रहे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुये यात्रा के अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि भा०जा०पा० नेता उमा भारती से लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश के प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड राज्य निर्माण का बायदा किया था लेकिन सत्ता में आने के बाद सब भूल गए जिससे आज सब बुंदेलखंड बासियों को यह संघर्ष करना पड़ रहा है। बताते चलें बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए चल रही जन आक्रोश रथ यात्रा आज अपने 14 वें जिले में प्रवेश कर रही है। यह यात्रा 11 जिलों क्रमशः चित्रकूट, बांदा, पन्ना,दमोह,सागर, टीकमगढ़, ललितपुर,दतिया,जालौन, हमीरपुर,महोबा में अपार जनसमर्थन प्राप्त करते हुए आगे बढ़ी है और अब निर्णायक चरण में पहुंचने की ओर अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री द्वारा बुंदेलखंड राज्य निर्माण का वादा 3 वर्षों के भीतर पूरा करने की घोषणा की गई थी, लेकिन 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह वादा अधूरा है। इस वादा खिलाफी से क्षेत्र की जनता में गहरा आक्रोश है।

उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के अखंड बुंदेलखंड क्षेत्र में वर्षों से पानी की समस्या, बेरोजगारी, पलायन, सिंचाई संकट और विकास की कमी बनी हुई है। पृथक बुंदेलखंड राज्य ही इन समस्याओं का स्थायी समाधान है।जन आक्रोश रथ यात्रा का उद्देश्य लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना है। 14 वें जिले में प्रवेश के साथ ही यह संदेश स्पष्ट है कि अब जनता अपने अधिकार के लिए संगठित हो चुकी है। जन आक्रोश यात्रा में मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय, महामंत्री अशोक सक्सेना एडवोकेट,रघुराज शर्मा,पंकज रावत,हनीफ खान, प्रदीप झा, रामजी पारीछा,भगवान सिंह यादव,नरेंद्र कुशवाहा,सिकंदर,सुरेन्द्र सिंह पप्पू पुरैनिया,सुरजीत सिंह मानवेंद्र सिंह,देवेंद्र सिंह देव, रणजीत सिंह सेमरी,मोनू धनाई, मोती पाल,भारत सिंह गोरपुरा प्रधान,रोहित खरे फरीदा,सत्यम सेमरी,वृषभान पटेल सहित हजारों की संख्या में जन सैलाब इकट्ठा रहा गुरसरांय से यह यात्रा मोठ़ के लिए रवाना हुई।

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है