October 24, 2026 2:20 pm

पत्रकार की तहरीर पर पाली पुलिस ने पाली के चर्चित चार व्यापारियों के खिलाफ लिखा मुकदमा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पत्रकार की तहरीर पर पाली पुलिस ने पाली के चार चर्चित व्यापारियों के खिलाफ लिखा मुकदमा

रिपोर्ट – सह सम्पादक सत्यदेव शुक्ला

पाली,हरदोई । समाज विरोधी अनैतिक कृत्यों की शिकायत करना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया । नगर के सभासद पति ने अपने भाइयों के साथ रामलीला चौराहे पर पत्रकार को रोक कर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी, डरे सहमे पत्रकार ने पाली थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई । इसके बाद पुलिस ने सभासद पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरायसैफ के विनोद मिश्रा पुत्र वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पत्रकार हैं, और उन्होंने पाली के मोहल्ला बाजार निवासी देवेश गुप्ता उर्फ पिंटू पुत्र गिरीशचंद्र और उनके भाइयों के समाज विरोधी अनैतिक कृत्यों की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से की थी । पीड़ित पत्रकार विनोद मिश्रा ने तहरीर पर बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर आरोपियों द्वारा सड़क के फुटपाथ पर अतिक्रमण कर कब्जा करने की शिकायत की थी । इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर से अतिक्रमण को हटा दिया था । वहीं आरोपियों द्वारा की जा रही कर चोरी की भी शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से की थी । इसकी भी सम्बंधित विभाग के द्वारा जांच की गई थी, मिलावटी मिठाई की बिक्री की भी शिकायत पीड़ित पत्रकार ने की थी । वहीं दुकान में घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल किये जाने की शिकायत पत्रकार ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर की थी । जिसके बाद अफसरों ने 6 सिलेंडर जब्त किए थे । आरोपियों ने संबंधित अफसर और पुलिसकर्मियों से अभद्रता के साथ धमकी दी थी । पुलिस ने आरोपी पिंटू गुप्ता और मंजेश गुप्ता के खिलाफ घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किए जाने पर मुकदमा दर्ज किया था । वहीं मंजेश गुप्ता की पत्नी शीलू गुप्ता द्वारा अपने पति के अपहरण का फर्जी मुकदमा चार लोगों पर दर्ज कराया था । प्रशासन की इन कार्रवाइयों से बौखलाए पिंटू गुप्ता ने अपने भाइयों के साथ पुलिस प्रशासन को सबक सिखाने की धमकी दी थी । पीड़ित पत्रकार ने बताया कि 20 जनवरी की शाम को वह अपने घर से बस अड्डा चौराहे पर जा रहे थे । ठाकुर ब्रजबल्लभ सिंह द्वार के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार में बैठे देवेश गुप्ता उर्फ पिंटू और उनके भाई सभासद पति मुकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता और मंजेश गुप्ता ने उन्हें गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पीड़ित पत्रकार ने पाली थाने पर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर बृजेश कुमार राय से मिलकर उन्हें शिकायती प्रार्थना पत्र दिया । थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि पत्रकार की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है