November 14, 2026 9:41 am

शूक्ष्म सत्ता में विलीन आत्मा को शोक श्रद्धांजली अर्पित की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शूक्ष्म सत्ता में विलीन आत्मा को शोक श्रद्धांजली अर्पित की

गुरसरांय (झांसी) –

गुरसराय में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार एवं श्रीराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड के तत्वावधान में एक शोक श्रद्धांजलि सभा गायत्री परिवार के संयोजक एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट की अध्यक्षता एवं रामनारायण पस्तोर के संचालन में संपन्न हुई।

शोक श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार डीकू जैन के पिता जी मंटू जैन के स्थूल शरीर छोड़ कर सूक्ष्म में सत्ता में विलीन होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मृत आत्मा की शांति हेतु गायत्री महामंत्र का मोन मानसिक जाप किया गया तथा इस संकट की घडी पर परिवारजनों को धैर्य धारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

शोक सभा मे अवधेश सिंह फोजी, प्रदीप कोठारी, आत्मा राम फौजी, रामदीन पटेल, जग राम सिंह, पंकज कुशवाहा, साहब सिंह, अखिलेश तिवारी, रमेश चन्द्र सोनी, चरण सिंह बाबूजी, बसंत कुमार मोदी, महेंद्र सिंह फौजी, अलख प्रकाश शर्मा, चंद्रभान साहू, प्रमोद वर्मा, लाल जी खरे, राम कुमार कुशवाहा, शंकरलाल नामदेव, अमर सिंह, देवेंद्र पटेल, जयप्रकाश वरसैंया, संतोष सिंह महते, अभिलाष सिंह, जगदीश आर्या, पुष्पेंद्र पारासर आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी