November 7, 2026 9:27 pm

दीन दलितों की दिवाली-वरिष्ठ जनों ने बढ़ाया हाथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दीन दलितों की दिवाली-वरिष्ठ जनों ने बढ़ाया हाथ

 

गुरसरांय (झांसी) धनतेरस की संध्या बेला पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के वरिष्ठजन लोहापीटा समाज की झोपड़ पट्टियों पर पहुंचे। एरच नाका एवं गरौठा चौराहे के सड़क किनारे फुटपाथों पर 18- 20 गरीब लोहापीटा परिवार झोपड़ियों में रहते हैं। इन झोपड़ियों में भी खुशियों के दीप जलें, लाई बतासे और मिठाई से पूजा हो। इस हेतु मिठाई, पूजा किट, और पटाखों का वितरण किया गया। परिजनों के चेहरे आत्मीय प्यार देखकर खुशी से भर रहे थे।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मुन्नालाल दोंदेरिया ने बताया कि पिछले 11- 12 सालों से हमारी समिति दिवाली पर इन दलितों से उनके सुख-दुख पूछती है, पूजा किट सहित मिष्ठान वितरण करती है।

इस अवसर पर रामकुमार राजौरिया, डॉ जैतराम अग्रवाल, रवींद्र चतुर्वेदी, रमेश विश्वकर्मा, दिनेश त्रिपाठी, आत्माराम अग्रवाल, संतोष तिवारी, सागर दोंदेरिया आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी