November 17, 2026 5:42 am

दामोदर राव की जयंती उत्साह से मनाई गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दामोदर राव की जयंती उत्साह से मनाई गई

नगर के प्राचीन श्री आबा जी मंदिर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के तत्वावधान में दामोदर राव की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

महारानी लक्ष्मीबाई का दत्तक पुत्र दामोदर राव था। इस बच्चे का ममाना नेवालकर परिवार गुरसराय ही था।बाई सा इस बच्चे को युद्ध पर्यन्त तक अपनी पीठ से बांधे रहीं। युद्ध पश्चात् यह बच्चा वफ़ादार सैनिकों ने इंदौर रिश्तेदारों के पासपहुंचा दिया था।अतः स्वतंत्रता संग्राम की अमर बलिदानी लक्ष्मीबाई का गुरसराय से भी घनिष्ठ संबंध है।यह हमारे नगर और क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव की बात है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहरराव नेवालकरने दीपक जलाकर महारानी जी के चित्र पर तिलक व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किय।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मुन्ना लाल दोंदेरिया ने बताया कि इतिहासकार डॉ काशीप्रसाद त्रिपाठी की पुस्तक ” बुंदेलखंड के दुर्ग “के पेज 172 पर उन्होंने लिखा है कि महारानी जी और महाराज साहब ने 1853 में गुरसराय के नेवालकर परिवार से आनंदराव बासुदेव नामक बच्चे को गोद लिया था। झाँसी महल में पुनः नामकरण संस्कार में उस बच्चे को दामोदर राव नाम से संबोधित किया गया था।

रविंद चतुर्वेदी एवं डॉ जैतराम अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में कुलदीप कोदवलकर, दिनेश त्रिपाठी, आत्माराम अग्रवाल, संतोष तिवारी, रामकुमार राजौरिया, सतीश त्रिपाठी, गयादीन कुशवाहा, रमेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी