February 12, 2026 11:50 pm

अस्ता गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय (झांसी) – मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरसराय तहसील के समीप ग्राम अस्ता में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक महेंद्र भदौरिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया और महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जैसे – 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) आदि के बारे में विस्तार से बताया।

उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि इन सेवाओं के माध्यम से वे किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण या अन्य समस्याओं की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

इस अवसर पर आकांक्षा, प्रतिभा पटेल सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी खुलकर सवाल पूछे और योजनाओं को लेकर अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कीं।

मिशन शक्ति अभियान के तहत यह प्रयास महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी