February 12, 2026 11:53 pm

गुरसराय के ग्राम सुट्टा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया गया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय (झांसी)। क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम सुट्टा के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया ने छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 108 आदि के बारे में विस्तार से बताया और इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक रामशरण सिंह ने भी उपस्थित छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस मौके पर नवनीत कुमार, विशेष त्रिपाठी, शुभम पचौरी, अखिलेश तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, सोम मिश्रा, सार्थक नायक सहित पुलिस टीम एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी