October 25, 2026 7:41 pm

खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय में मनाया गया वीर बाल दिवस,छात्रों को दिखाया गया लाइव प्रसारण गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को किया याद,माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)। खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय में 26 दिसंबर 2025 को प्रधानाचार्य पंडित धन प्रकाश तिवारी के निर्देशन में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों के छवि चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य पंडित धनप्रकाश तिवारी ने बताया कि वीर बाल दिवस गुरु गोबिंद सिंह के छोटे पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कम उम्र में ही अपने धर्म का त्याग करने के बजाय शहादत को चुना। जो उनके अद्वितीय साहस और दृढ़ता को दर्शाता है। बतौर मुख्य अतिथि सहजेन्द्र सिंह बघेल जिला मीडिया प्रभारी भाजपा रहे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह दिवस खालसा के चार साहिबजादों-अजीत सिंह,जुझार सिंह,जोरावर सिंह और फतेह सिंह-के बलिदान को याद करने के लिए समर्पित है। अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के इन युवा पुत्रों ने अपनी आस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरसरांय आशीष खरे ने विशेष रूप से जोरावर सिंह और फतेह सिंह की निर्मम शहादत का उल्लेख किया। सरसा नदी के तट पर एक लड़ाई के दौरान मुगल सेना ने इन दोनों साहिबजादों को बंदी बना लिया था। इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर उन्हें कथित तौर पर 8 और 5 साल की छोटी उम्र में जिंदा दफन कर दिया गया था। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता एवं जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह पटेल एवं अशोक पटेल ने किया। छात्र छात्राओं के लिए सजीव प्रसारण को खैर इंटर कॉलेज में दिखाया गया। जिसमें हाइस्कूल एवं इंटर सहित सभी छात्र छात्राओं ने उपस्थित होकर प्रधानमंत्री जी की बात को सुना। इस मौके पर कैलाश प्रकाश गुप्ता,प्रवक्ता डॉ विवेक मुदगिल,सरजू शरण पाठक,संतोष शाक्य,बशीर अहमद खान,जय प्रकाश वर्मा,भूपेंद्र पंथी,विनोद कुमार,गोपाल अग्निहोत्री,सुधीर पाठक,अशोक पटेल,जितेंद्र मिश्रा,राजेशचंद्र,प्रदीप सोनी,सुनील कुमार व्यास,राजेन्द्र प्रसाद,अमित प्रताप सिंह भदौरिया,संजय दोन्देरिया,राज बहादुर सिंह,खुशबू जैन,राम सेवक गौतम,अशोक आर्या,राकेश कुमार व्यास,मंजू वर्मा,सुरभि पटेल,रजनी यादव,वर्षा विश्वकर्मा,सौरभ अग्रवाल,कुलदीप कोदबलकर,इंद्रभूषण द्विवेदी,शिवम गिरी,हरिशचन्द्र नायक,कौशलेश मिश्रा,कुलदीप वर्मा,प्रवीण सिरोही,कन्हैया लाल,रवि सेन,संजय कुशवाहा,अनिल नायक,योगेश अग्रवाल,जितेंद्र सेन,अखिलेश पाराशर,कमलू आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है