January 23, 2026 11:27 pm

मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने छात्राओं को बताए सुरक्षा के उपाय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय / खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग गुरसराय में छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत पुलिस द्वारा जागरूक किया गया।

खैर इंटर कॉलेज बालिका विभाग में प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि निडर होकर पढ़ाई करें। कहीं कोई दिक्कत आती है 112 आपात कालीन सेवा, 1090 बूम न पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाईन, 102 स्वास्थ्य केंद्र, 108 एम्बुलेंस एव 101 फायर बिग्रेड सेवा पर फोन करें। पुलिस तुरंत आपकी मदद के लिए तैयार रहेगी। उन्होंने छात्राओं को विद्यालय ड्रेस में ही विद्यालय आने को कहा।

कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल प्रतिमा पटेल एवं कांस्टेबल हेमलता ने छात्राओं को जागरूकता के टिप्स बताये।

संचालन बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता ने किया।

आभार प्रवक्ता राजेश चंद्र ने व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रवक्ता डॉ विवेक मुद्गल, उपमा सिंह, राजेश चंद्र, प्रदीप कुमार स्वर्णकार, राजेन्द्र प्रसाद, अर्चना मोदी, सुनील कुमार व्यास, अध्यापक राज बहादुर सिंह, सरजू शरण पाठक, अशोक कुमार आर्या, अमित प्रताप सिंह भदौरिया, रामसेवक गौतम, संजय दोन्दे रिया, राकेश कुमार व्यास, सुरभि पटेल, सौरभ कुमार अग्रवाल, वर्षा विश्वकर्मा, कौशलेश मिश्रा बाबूजी आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी