
गुरसरांय।नारी मिशन शक्ति के अंतर्गत थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया के संयोजन में खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग में छात्राओं को सुरक्षा उपाय बताए गए।
महिला कांस्टेबल आकांक्षा ने टोल फ्री नंबरों के पत्रक वितरित कर टोल फ्री नंबर 1930 साइबर हेल्पलाइन,1090 वीमेन पावर लाइन,102 गर्भवती महिलाओं के एम्बुलेंस,181 वीमेन हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड लाइन,108 एम्बुलेंस सेवा,112 आपातकालीन पुलिस सेवा एवं 101 अग्निशमन सेवा की छात्राओं को जानकारी दी।उन्होंने बताया कि छात्राएं निडर होकर पढ़ाई करें, कोई दिक्कत हो तो पुलिस को सूचित करें।
इस मौके पर प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी बालिका विभाग प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता, होमगार्ड राकेश कुमार,कालूराम,सरजू शरण पाठक,वर्षा विश्वकर्मा, राकेश व्यास,राम सेवक गौतम, संजय दोन्दे रिया,राजबहादुर सिंह, अर्चना मोदी,राजेश चंद्र,राजेन्द्र प्रसाद,ऋतु सिंह,अशोक कुमार आर्य,सुनील व्यास,रामप्रकाश पचौरी, रामसेवक गौतम,दीपा गुप्ता, सौरभ कुमार अग्रवाल, पूजा निरंजन, खुशबू जैन,वर्षा गुप्ता, कौशलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।





