
गुरसराय (झाँसी) नवदुर्गा के शुभ अवसर पर नगर में माँ की झांकियां सजी हुई है शाम होते ही माँ के पण्डाल में भक्तों की भीड़ लग जाती है आज धनाई बाज़ार में माँ काली देवी जी की आरती एवं पूजन अर्चन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम समिति के अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट उपस्थित रहे।
इस मौके पर छोटी छोटी बच्चियों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए एवं लाला हरदोल का नाटक प्रस्तुत किया गया जिसकी प्रस्तुति से दर्शकों ने बहुत सराहना की इसके पूर्व मुख्य अतिथि सतीश चौरसिया का कमेटी के सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर एवं शॉल उढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा भक्ति में शक्ति होती है इसीलिए हम सब को रोज़ाना नियमित माँ की भक्ति करना चाहिए जिससे हम सबके अंदर एक नई ऊर्जा पैदा होती है उन्होंने आगे कहा माँ के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता है भक्ति से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख शांति प्रदान होती है पूजन अर्चन पुजारी रघुनंदन चतुर्वेदी ने करवाया।

इस मौके पर मुख्य यजमान पुष्पेन्द्र गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि दीपक यादव, सभासद ऋषभ वशिष्ठ, सतीश महाराज, अनुराग सेन, मनीष दुबेदी, शिवम सक्सैना, किटू शर्मा, ऋतिक वशिष्ठ, प्रखर गुप्ता, साहिल खान, हश्र विलैया, समीर खान, प्रशांत गुप्ता, राहुल चौरसिया, भोला महाराज, कलाम खान, अंगद गुर्जर सहित सैकड़ों की संख्या में माताएँ बहने भाई उपस्थित रहे सभी का आभार दीपक यादव ने किया।





