
आज धर्मनगरी गुरसरांय में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शु विशुद्ध नसिया जी में भक्तों की भीड़ उमड पडी दस लक्षण पर्यूषण महापर्व के अंतिम अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान का महामस्तिका अभिषेक एवं शांतिधारा बड़ी ही भक्ति भाव के साथ की गई आज प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा राजेंद्र कुमार जैन नुनार परिवार एवं प्रथम जैन एडवोकेट सरसेडा परिवार,दूसरी शांति धारा अनुंजय जैन पवई परिवार,एवं पूर्व पार्षद रवीन्द्र जैन सीटू घुरईया परिवार एवं अभिषेक जैन घुरईया को करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं भगवान के ऊपर छत्र चढ़वाने का अवसर प्रमोद जैन,प्रतीक जैन, संगीता जैन गरौठा वालों के परिवार को वालों को प्राप्त हुआ दिगंबर जैन धर्म के बीसवें तीर्थंकर वासूपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया वासूपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर भगवान का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य रमेश चंद्र जैन,छोटू लंबरदार अतरसुवां परिवार को प्राप्त हुआ दिगंबर जैन धर्म में अनंत चतुर्दशी पर्युषण पर्व के समाप्त होने के अंतिम दिन आती है और इसका महत्व अनंत चतुष्टय से जुड़ा है, जो अनंत ज्ञान,अनंत दर्शन,अनंत वीर्य और अनंत सुख है.यह दिन आध्यात्मिक शुद्धि,क्षमा याचना के लिए समर्पित है, जहाँ भक्त मिच्छामि दुक्कड़म एवं उत्तम क्षमा सबको क्षमा सबसे क्षमा कहते हुए एक-दूसरे से क्षमा मांगते हैं पुण्य की प्राप्ति जैनके लिये धर्मावलंबी इस दिन कठोर उपवास रखते हैं और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं ताकि पिछले पापों से मुक्ति मिल सके इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे सभी लोगों निर्माण लाडू चढ़ा कर धर्म लाभ लिया।





