February 13, 2026 12:03 am

माँ काली के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, आकर्षक लाइटों एवं दीवारों पर लगी झालरों से लग रहा मानो दिवाली हो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झाँसी)- श्रद्धालुओं ने नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को मंदिरों व घरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की।नगर के तालाब माता मन्दिर पर प्रथम दिन माँ के दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। नगर के बाजार, नई बस्ती, परकोटा, नारायणपुरा, टीचर्स कॉलोनी, गुराई बाजार, कटरा बाजार, मातवाना, मंडी रोड़ सहित अन्य जगहों पर मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के साथ आरती कर भक्तों ने मां से आशीर्वाद मांगा। वही नवरात्रि के दूसरे दिन गुरसरांय की ऐतिहासिक माँ काली पूजा पंडाल पटकाना में मां काली की भव्य प्रतिमा देखने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। इस दौरान भक्त भव्य पंडाल व मां काली की प्रतिमा देखने के लिए लंबी कतारबद्ध लगे रहे। जैसे ही आरती प्रारंभ हुई सभी भक्तों ने मां काली के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा। पंडाल में भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है। सोमवार को विधिवत पूजन अर्चन पुजारी अभिनव शास्त्री द्वारा कराया गया।प्रतिमा स्थापना पूजन उपरांत माँ काली जी की भव्य दिव्य आरती की गई। माँ काली के धार्मिक जयकारों से आसपास का इलाका गुंजायमान बना रहा। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी द्वारा लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है। पंडाल में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सदर कस्बा इंचार्ज बृजेश भार्गव मय फोर्स के साथ सुरक्षा की कमान संभाले रहे। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सार्थक नायक, उपाध्यक्ष गगन यादव, उपाध्यक्ष पंकज आर्या, उपाध्यक्ष नीरज घोष, उपाध्यक्ष सागर मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सदस्य सुरेंद्र अग्रवाल, अनुज झां, हरिओम पांचाल, सोनू नामदेव, अमन यादव, बृजेश मिश्रा, सनी नायक, राकेश कुमार, मुकुल नामदेव, पुस्पेंद्र नामदेव, सजल अग्रवाल, हर्ष व्यास, राज सेन, संजय यादव, हनी नामदेव, युवराज सिंह, ऋषि नामदेव सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण और धर्म प्रेमी शामिल रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी