October 24, 2026 2:21 pm

जिलाधिकारी ने जिन्दा को मृतक दिखाने पर जाँच कर कार्रवाई के दिए निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाधिकारी ने जिन्दा को मृतक दिखाने पर जाँच कर कार्रवाई के दिए निर्देश

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रारम्भ से ही जिन्दा व्यक्ति को मृतक दिखाए जाने को गंभीरता से लिया है। कई मामलों में उन्होंने दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की है तथा मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त कराया है। विभिन्न माध्यमों से जिलाधिकारी की गंभीरता की जानकारी मिलने पर काफ़ी संख्या में मृतक दिखाए गए जिन्दा व्यक्तियों ने न्याय की उम्मीद में जिलाधिकारी के पास आना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में आज 80 वर्ष के एक वृद्ध भइया साहब उर्फ भइया सिंह पुत्र शंकर निवासी ग्राम बरनई चतरखा, थाना हरपालपुर, तहसील सवायजपुर द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया उन्होंने बताया कि उनको मृतक दिखाते हुए 02 अप्रैल 2019 को तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम पंचायत बरनई चतरखा, विकास खण्ड साण्डी द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र की छायाप्रति, जिसमें मृत्यु की तिथि 02 मई, 2018 अंकित है और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि 02 अप्रैल, 2019 अंकित है, उपलब्ध कराई गई। परिवार रजिस्टर की नकल भी प्रार्थना पत्र के साथ सलग्न की गई जिसमें इनकी मृत्यु 02 मई, 2018 अंकित करते हुए मृतक के रूप में दर्शाया गया है। जिलाधिकारी ने तत्काल बीडीओ सांडी को इस बात की जाँच करने का निर्देश दिया कि क्या भइया साहब उर्फ भइया सिंह वहीं जीवित व्यक्ति हैं, जिनका मृत्यु प्रमाण पत्र दिनांक 02 अप्रैल, 2019 को जारी किया गया है, क्योंकि इनके द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में उल्लिखित विपक्षियों के विरूद्ध स्वयं की भूमियों पर अवैध कब्जे की शिकायत की जा रही है।उन्होंने निर्देशित किया कि जांच आख्या 07 दिन के अन्दर उपलब्ध कराएं। इस प्रकरण में यदि शिकायत सही है तो उत्तरदायी तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी को चिन्हित किया जाए तथा उसके विरूद्ध जीवित को मृतक दिखाकर अवैधानिक एवं अनुचित कार्य करने तथा विपक्षियों को अनुचित लाभ पहुंचाने और पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज करायी जाए। साथ ही शिकायत सही होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त कराने की कार्यवाही की जाये।

Leave a Comment

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है