
गुरसरांय(झाँसी)- नवरात्र के चौथे दिन गुरुवार को मंदिरों व पांडालो में मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गयी।नगर के तालाब माता मन्दिर पर चतुर्थ दिवस माँ के दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े।नगर के कटरा बाजार,नई बस्ती,नारायणपुरा,बाजार,परकोटा,टीचर्स कॉलोनी,गुराई बाजार,मातवाना सहित अन्य जगहों पर मां की पूजा-अर्चना के साथ आरती कर भक्तों ने मां से आशीर्वाद मांगा।वही गुरसरांय की ऐतिहासिक माँ काली पूजा पंडाल पटकाना में मां काली की भव्य प्रतिमा देखने के लिए भक्तों का सैलाब प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है।इस दौरान भक्त मां काली की प्रतिमा देखने के लिए लंबी कतारबद्ध लगे रहे।जैसे ही आरती प्रारंभ हुई सभी भक्तों ने मां काली के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा।विधिवत पूजन अर्चन पुजारी अभिनव शास्त्री द्वारा कराया गया।पूजन उपरांत माँ काली जी की भव्य दिव्य आरती की गयी।कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है। माँ काली के धार्मिक जयकारों से आसपास का इलाका गुंजायमान बना रहा। पंडाल में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सदर कस्बा इंचार्ज बृजेश भार्गव सुरक्षा की कमान संभाले रहे। इस अवसर पर सागर मिश्रा,नीरज लंबरदार,सार्थक नायक,गगन यादव,पंकज आर्या,अनुज झां,मनोज अग्रवाल,सुरेंद्र अग्रवाल,हरिओम पांचाल,राकेश कुमार,संजय यादव,नितेश सोनी,अमन यादव,मुकुल नामदेव,पुस्पेंद्र नामदेव,सजल अग्रवाल,ऋषि नामदेव,छोटू,गोपी पाँचाल,उदित झां,हर्ष व्यास,प्रिंस झाँ,प्रिंस नामदेवराज सेन,दीपू सविता,सोनू नामदेव सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण और धर्म प्रेमी शामिल रहे।इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सार्थक नायक,उपाध्यक्ष गगन यादव,उपाध्यक्ष पंकज आर्या,उपाध्यक्ष नीरज घोष,उपाध्यक्ष सागर मिश्रा,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सदस्य सुरेंद्र अग्रवाल,अनुज झां,हरिओम पांचाल,सोनू नामदेव,अमन यादव,बृजेश मिश्रा,सनी नायक,मोहित घोष भगतजी,राकेश कुमार,मुकुल नामदेव,गोपी पांचाल,पुस्पेंद्र नामदेव,सजल अग्रवाल,हर्ष व्यास,राज सेन,संजय यादव,हनी नामदेव,युवराज सिंह,ऋषि नामदेव,उदित कुमार,अमन झाँ सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण और धर्म प्रेमी शामिल रहे।





