
गुरसरांय (झांसी) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार के स्तंभ एवं समाजसेवी शिवकुमार चौरसिया नन्नाजी की 28 मी पुण्यतिथि धूमधाम से सत्यम पैलेस पर मनाई गई प्रातः 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सामूहिक गायत्री महामंत्र का अखंड जाप किया गया शाम को 6:00 बजे से विशाल गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने अपनी भाव भीनी आहुतियां प्रदान की इस मौके पर गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चौरसिया ने कहा सभी को अपने बुजुर्गों की पुण्यतिथि अवश्य मनाना चाहिए बुजुर्गों का आशीर्वाद ही हम सभी को ऊंचाइयों पर ले जाता है बुजुर्गों के मार्गदर्शन से ही हम आगे बढ़ सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा यज्ञ से देवता प्रसन्न होते हैं और हम सबको आशीर्वाद देते हैं गायत्री मंत्र जाप करने से व्यक्ति महान बनता है उन्होंने सभी से एक-एक वृक्ष लगाने का आवाहन किया गायत्री महायज्ञ का संचालन रमेश चंद्र सोनी एवं चंद्रभान साहू ने यज्ञ की पूर्णाहुत पर एक-एक बुराई छोड़ने तथा अच्छाई धारण करने का संकल्प लिया सभी ने स्वर्गीय शिवकुमार चौरसिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की महायज्ञ में किशोरी लाल विश्वकर्मा, प्रमोद वर्मा, अवधेश सिंह फौजी, रामनारायण पस्तोर, बसंत मोदी, देवेंद्र पटेल, रामदीन पटेल, महेंद्र फौजी, राकेश तपा, लालजी खरे, रामकुमार कुशवाहा, राजेंद्र साहू, राजेश मिश्रा, जीतू द्विवेदी, छोटू यादव, बब्बू यादव, पंकज खरे, शशिकांत सोनी, भगवत नगरिया, ऋतिक सोनी, महेश यादव, राहुल साहू, सरस्वती देवी, संतोष कुमारी, शिवानी चौरसिया, सुभद्रा विश्वकर्मा, अशोक अग्रवाल, शकुंतला सोनी, गीता देवी, लक्ष्मी नारायण पटवा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में शांति पाठ किया गया सभी का आभार व्यक्त कार्यक्रम के संयोजक सतीश चौरसिया ने किया।




