February 13, 2026 12:22 am

तहसीलदार सवायजपुर व प्रभारी एसडीएम पर उत्पीड़न का आरोप, होगी जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरदोई की तहसील सवायजपुर क्षेत्र के दयालपुर निवासी अपने रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने को लेकर शत्रुघ्न द्विवेदी ने उप जिलाधिकारी माधव उपाध्याय पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है 

 

हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत दयालपुर निवासी शत्रुघ्न द्विवेदी ने प्रमुख सचिव नियुक्ति अनुभाग को पत्र भेजा है। इसमें सवायजपुर तहसील के प्रभारी उप जिलाधिकारी माधव उपाध्याय पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में शासन स्तर से डीएम को पत्र भेजा गया है। एक सप्ताह में जांच कर आख्या भेजने के निर्देश हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि दयालपुर में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इसकी पैमाइश 2020 में हो चुकी है।

मेरे पिता के नाम गाटा संख्या 615 है। इसे बंदोबस्त अधिकारी ने 28 अक्टूबर 2021 व उप संचालक चकबंदी ने 30 अगस्त 2023 को अपने आदेश मे चक को सुरक्षित रखा। चक अनुपालन हेतु संदर्भ में नाम छूट जाने के कारण पत्रावली विचाराधीन है। इसके बावजूद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

Leave a Comment