
पंडबाहा-गुरसरांय (झाँसी ) पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षक राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस पर आलोक इंटर कॉलेज पंडवाहा में शिक्षकों का सम्मान किया गया तथा इस अवसर पर बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्दलाल पटेल ने की अतिथि के रूप में सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट, प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव, अवधेश फौजी, आत्माराम फौजी एवं जगतराज पटेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामेश्वर दयाल अग्रवाल, राम बरन सिंह, रामेश्वर आर्या उपस्थित रहे। इसके पूर्व माँ सरस्वती एवं राधाकृष्णन के चित्र पर अतिथियों द्वारा एवं विद्यालय के प्रबंधक भागवत नारायणन नगरिया द्वारा पुष्पांजलि दीप प्रज्वलित कर पूजन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य दयाराम पटेल द्वारा अतिथियों का स्मृतिचिन्ह देकर एवं साल उड़ाकर सम्मान किया गया। तथा बच्चों को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार श्रीधर एवं दीप चंद्र ने किया

इस मौके पर काली चरण वर्मा, चंद्रपाल, भान सिंह यादव, लखन लाल गुप्ता, उतरा कुमार गुप्ता, द्वारका प्रसाद पटैरिया, बिहारी लाल शर्मा, बेनी प्रसाद पटेल, जितेंद्र सिंह चौहान, रविकान्त नायक, कमलेश चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार, हमीर सिंह पटेल, अशोक कुमार शर्मा, अमित पटेल, राजकुमार पटेल, रमाकांत बर्मा, सतीश पटेल, ज्योति पटेल, नीलम अग्रवाल, सौरभ कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार व्यक्त की प्रबंधक भागवत नगरिया ने किया।





