March 13, 2026 2:54 am

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (नारायणपूरा) गुरसराय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झांसी) इस अवसर पर। खैर इंटर कॉलेज बालिका (विभाग)के पूर्व प्रधानाचार्य अखिलेश पिपरैया, हनुमत इंटर कॉलेज बामोर के पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार त्रिपाठी, खैरइंटर कॉलेज के पूर्व क्रीडा अध्यक्ष जगमोहन समेले,खैर इंटर कॉलेज के पूर्व वरिष्ठ अध्यापक जयप्रकाश बरसैंया का सम्मान किया गया।

अपनेसंबोधन में श्रीमती मंजू लता स्वर्णकार में बताया कि इस समय हमारे विद्यालय में व्यवसायशिक्षा के कोर्स सिलाई और कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर का कोर्स। और ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स कक्षा 9 से प्रारंभ हो गया है। कंप्यूटर में जो छात्राएं कक्षा 9 में प्रवेश लेंगी इंटरमीडिएट करते-करते वह चार वर्षीय ओ लेवल का डिप्लोमा भी पूर्ण कर लेंगी। यह सुविधा सिर्फ राजकीय विद्यालयों में ही है पिपरिया जी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपने घर परिवार का नाम रोशन करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए समेले जी ने कहा कि अब ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां लड़कियों की साझेदारी ना हो आप भी मजबूत कदम बढ़ाइए।

पूर्व अध्यापक जयप्रकाश बरसैंया ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के बाद से बच्चों की मानसिक और शारीरिक क्षमताओं में कमी आई है उनकी निर्भरता मोबाइल पर ज्यादा हो गईहै। यह निर्भरता उनके करियर में बाधा बनरही है।

अंत में कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी का आभार मनीषा ने व्यक्ति किया कार्यक्रम का संचालन कीर्ति गुप्ता ने किया इस अवसर पर अनीता देवी, सीता देवी, अंजलि राठौर, कृति त्रिवेदी, हरिशंकर बाबू,कृष्णानंद तिवारी, आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी