
(गुरसरांय) के सी जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका चेयरमैन के पिताजी एवं वरिष्ठ शिक्षक नेता करन सिंह जूदेव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य के. के. तिवारी, मेजर अखिलेश पिपरैया एवं पीसीसी सदस्य रमेश मौर्य ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीतगुरु पं. परशुराम पाठक ने की।
सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ दीं। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु समाज का पथप्रदर्शक है, उसका सम्मान करना शिष्यों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सितारवादक पं. सरजू शरण पाठक ने ग़ज़ल प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा अतिथियों एवं सभी गुरुजनों को सम्मानित किया गया।
अति विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक प्रकाश चंद्र जैन ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि विद्यालय में गुरुजन शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दे रहे हैं, इसलिए उनका सम्मान करना हम सबका दायित्व है। अंत में आभार व्यक्त प्रधानाचार्य राजेश मसीह ने किया।
इस अवसर पर राजेश मसीह, संजीव कुमार, सचिन जैन, जीतेन्द्र वर्मा, अवधेश खरे, जितेन्द्र यादव, आशीष, बी.के. पटेल, ऋषिकेश, रजनी साहू, आस्था खरे, रश्मि तिवारी, रजनी निरंजन, अंकिता राजावत, अवंतिका तिवारी, चंचा चंचल, शबा, आकांक्षा पांचाल, अर्पिता खरे, अंजनी वर्मा, प्रेरणा सेन, दीक्षा लक्ष्मी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।संचालन प्रिंस जैन ने किया।





