February 11, 2026 4:22 am

श्री रामराजा ज्योतिष केंद्र का हुआ संगीतमय सुंदरकांड के साथ शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय।श्री राम राजा सरकार सुंदरकांड समिति के बीस वर्ष पूर्ण होने पर श्री राम राजा सरकार ज्योतिष केंद्र का उदघाटन मैहर घराने के प्रख्यात संगीतगुरु पं परशुराम पाठक ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत, जिला पंचायत सदस्य शत्रुघन सिंह परिहार,महावीर शरण गुड्डन महाराज मल्लरनाथ रामगढ़,पं आलोक कृष्ण शास्त्री, पं कैलाश शंकर राजौरिया उपस्थित रहे।

अध्यक्षता संगीतगुरु पं परशुराम पाठक ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत मय सुंदरकांड से हुआ,जिसमें सीताराम,भानुप्रताप सिंह परिहार,दीवान सिंह,देवेंद्र घोष रानू तिवारी ,दिनेश अलबेला ने भाग लिया।।पूजन नारायणदास कुचवार ने कराया।

इसके बाद अतिथि मेजर अखिलेश पिपरैया ने संबोधित करते हुए कहा कि राम राज्य की स्थापना रामराज्य की आराधना से शुरू होती है।रामराजा सरकार ज्योतिष केंद्र से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान की दिशा प्रशस्त होगी।इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव ने भी संबिधित किया।

इसके बाद नगर के वरिष्ठ शिक्षाविद, संगीतकार, साहित्यकार,गरौठा, गुरसरांय ,टहरौली,ककरबई सहित क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान भानुप्रताप परिहार एवं सीताराम सर द्वारा किया गया।

संचालन घनेन्द्र परिहार ने किया।अंत मे आभार व्यक्त भानुप्रताप सिंह परिहार ने किया।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन पं देवेश पालीवाल,के के तिवारी,कैलाश प्रकाश गुप्ता,चंद्रप्रकाश चौरसिया,ओ पी शर्मा,शिवकुमार तिवारी,रामबाबू शर्मा,ठाकुरदास तिवारी,गुढ़ा प्रधान चंद्रभान सिंह परमार,खड़ौरा प्रधान मनोज यादव,चंद्रशेखर व्यास,भारतेंदु बुंदेला,विनय दुवे,रामकुमार सिंह परिहार,सत्यप्रकाश द्विवेदी, डॉ सुकदेव व्यास,सरजू शरण पाठक, विवेक बरसैया, शिशुपाल सिंह सरस,सोम मिश्रा,राजेश अग्रवाल,अनिल तिवारी,पुरुषोत्तम पटेल,सुनील कुमार व्यास,विनय पटेल,पंकज कुशवाहा,विनय पस्तोर, अरविंद वर्मा आदि का सम्मान किया गया।

 

रिपोर्ट -आशुतोष गोस्वामी