January 23, 2026 11:18 pm

खेर इण्टर कॉलेज में शास्त्री जी एवं गांधी जी की जयंती धूमधाम से मनाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसराय (झांसी) नगर के खेर इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर की शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसमें वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग एवं उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

विद्यालय के संस्थापक पंडित राम सहाय शर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पंडित देवेश पालीवाल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम उनके आचरण को जीवन मे उतारें, तभी वास्तविक श्रद्दांजलि होगी। इसके अलावा प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर, मेजर अखिलेश पिपरैया, रमेश मौर्य, पूर्व प्रधानाचार्य के के तिवारी, ओपी शर्मा, उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार भार्गव ने भी संबोधित किया। अतिथि में प्रबंध समिति के राकेश खरे, राजेंद्र पालीवाल, बृजेंद्र कुमार शर्मा, धर्मेंद्र दीक्षित, राजेश चौहान उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक पटेल ने किया। अंत में सभी ने एक दूसरे को पान खिलाकर दशहरा मिलन मनाया।

इस मौके पर बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता, प्रवक्ता बशीर अहमद खान, जेपी वर्मा, क्रीड़ा अध्यक्ष विनोद कुमार, पीटीआई सुधीर पाठक, सुनील कुमार व्यास, कमलापति उपाध्याय, जितेंद्र पटेल पिपरा, अमित प्रताप सिंह भदोरिया, संजय दोन्देरिया, सरजू शरण पाठक, राकेश तिवारी, सौरभ अग्रवाल, दीनदयाल, दुर्गा प्रसाद, राजवेंद्र सिंह बुंदेला, वर्षा विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, हरिश्चंद्र नायक, भान सिंह परिहार, आजाद खान आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी