
गुरसरांय (झांसी) डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय में आज विश्व ओजोन दिवस पर वनस्पति विज्ञान विभाग मे थीम जीवन के लिए ओजोन शीर्षक पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई प्रवक्ता डॉक्टर अजय गौर के दिशा निर्देशन में वाद विवाद प्रतियोगिता हुई जिसने विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया उक्त प्रतियोगिता में प्रथम मुस्कान, द्वितीय स्वीटी एवं साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी दौरान विषय भूगोल के प्राध्यापक आरपी निरंजन के दिशा निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता हुई इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम दिव्या झा, द्वितीय नैंसी, तृतीय प्राची राजपूत रही साथ में समस्त छात्राओं ने वनस्पति उद्यान में पहुंचकर यह समझा की पेड़ पौधे किस प्रकार ओजोन के लिए आवश्यक है इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने कहा वास्तव में जीवन का मूल आधार ओजोन है, ओजोन की सुरक्षा करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह, उप प्राचार्य डॉ धीरज दीक्षित, डॉक्टर अजय गौर, आरपी निरंजन प्रवक्ता (भूगोल), डॉ वीरेंद्र सिंह, नीलेश यादव, डॉक्टर आराधना यादव, पूनम यादव, लल्लू यादव, शारदा सिंह चौहान, राम राजपूत, यादवेंद्र सिंह, गुलाब राय शर्मा, दीपक यादव, रामलला यादव, पूजा सोनी, अरविंद नामदेव, बृजेंद्र कुमार आदि स्टॉप एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रही।





