January 23, 2026 9:44 pm

विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज दिनांक 18/09/2025 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरसरांय, झाँसी में विद्यालय स्तरिया विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करवाया गया जिसमें कक्षा 9वीं और 10वीं की छात्राओं ने जूनियर सेक्शन और 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने सीनियर सेक्शन में अपना प्रदर्शन दिखाया। छात्राओं ने सौरमंडल, हाइड्रोपोनिक खेती, उत्सर्जन तंत्र, वायु प्रदूषण, न्यूटनएस क्रैडल, श्वसन तंत्र, चंद्रयान मॉडल, हाइड्रोलिक प्रेशर जेसीबी, इत्यादि विषयों पर अपना प्रदर्शन दिखाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू लता स्वर्णकार, कार्यक्रम का संचालन करती नोडल शिक्षिका श्रीमती कृति त्रिवेदी, विद्यालय की शिक्षिकाएं कु० मनिषा कुमारी, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती अंजली राठौर, हरिशंकर, कृष्णानंद तिवारी, अभिवावक गण एवं विद्यालय के समस्त छात्राएं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रही।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी