December 5, 2025 2:52 pm

माँ के सान्निध्य में आत्मशांति की प्राप्ति होती है—सतीश चौरसिया                                          

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय (झाँसी) ग्राम करगुआँ मैं नवदुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है शाम होते ही ग्राम एवं आस पास के गाँव के भक्तों की भीड़ माँ के दरबार में लग जाती है आज नवमी के अवसर देवी जी की आरती एवं पूजन अर्चन मुख्य अतिथि श्री रामसेवा समिति के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट ने की तथा साथ में विशिष्ट अतिथि ऑडिटर प्रदीप कोठारी, प्रबंधक रामनारायण पस्तोर, उपाध्यक्ष साहब सिंह यादव, संगठन मंत्री पुष्पेंद्र पारासर द्वारा भी आरती एवं पूजन किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कमेटी के सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा माँ के सानिध्य में रहने से आत्मशांति का अनुभव प्राप्त होता है उन्होंने सभी से आग्रह किया कि 24 घंटे में से कम से कम 10 मिनट का समय भगवान के लिए अवश्य निकले जिससे हम सभी का कल्याण होगा एवं परिवार मैं सुख समृद्धि शान्ति का वातावरण बनेगा राम नारायण पस्तोर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा हम सभी बुराइयों से दूर रहे इस मौक़े पर कमेटी के सदस्य सहित सैकड़ों की संख्या में माताएँ बहने भाई उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी