January 23, 2026 11:38 pm

तैयारियां पूर्ण, कल होगी माँ काली जी की भव्य अगवानी सुबह 7 बजे निकलेगी भव्य आगमन यात्रा,सुरक्षा के रहेगे पुख्ता इंतजाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झाँसी)- नगर के मुहल्ला पटकाना में नगर एवं क्षेत्र की ऐतिहासिक विराजमान होने वाली माँ काली जी की भव्य आगमन यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में है इस बार आगमन यात्रा और बेहद खास होने वाली है। इसी को लेकर जय माँ काली समिति पटकाना की एक बैठक अध्यक्ष पंडित सार्थक नायक की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में उन्होंने बताया कि आगमन यात्रा मे डी.जे,बग्गी आदि सम्मिलित रहेंगे। माँ काली जी की भव्य अगवानी को लेकर सभी भक्तजनों मे खासा उत्साह है। आगमन यात्रा को लेकर सभी महिलाएं अपने अपने घर के बाहर रंगोली बनाकर एवं पुष्प वर्षा कर माँ काली जी की भव्य अगवानी करेगी।हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति द्वारा माँ काली जी की भव्य अगवानी की जायेगी। 21 सितम्बर मंगलवार को सुबह 7 बजे माँ काली जी की भव्य अगवानी रामनगर रोड़ से डी.आर सिंह तिराहा,पानी की टंकी,टीचर्स कॉलोनी,गांधीनगर होते हुए मुहल्ला पटकाना स्थित माँ काली जी प्रागंण मे विराम होगी। इस बार पंडाल को अत्यंत भव्य और दिव्य तरीके से सजाया गया है इसके साथ-साथ आस-पास के सभी मंदिरों में भी भव्य सजावट की गयी है एवं सभी घरों की दीवारों पर आकर्षक लाइटिंग का नजारा भी भक्तों को देखने मिलेगा। 22 सितम्बर से माँ काली जी के भक्तगण दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर भाव-विभोर होंगे। भक्तों को आरती देखने में कोई असुविधा न हो इसके लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी कमेटी की तरफ से लाइव टेलिकास्ट की व्यवस्था की जायेगी। सुरक्षा को लेकर डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार,डिप्टी एसपी गरौठा असमा वकार एवं थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेदप्रकाश पांडेय ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुजारी अभिनव शास्त्री,उपाध्यक्ष गगन यादव,उपाध्यक्ष पंकज आर्या,उपाध्यक्ष सागर मिश्रा,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सदस्य सुरेंद्र अग्रवाल,पंकज आर्या,अनुज झां,हरिओम पांचाल,सोनू नामदेव,अमन यादव,राकेश कुमार,मुकुल नामदेव,पुस्पेंद्र नामदेव,सजल अग्रवाल,हर्ष व्यास,राज सेन,हनी नामदेव,युवराज सिंह आदि लोग शामिल रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी