January 23, 2026 11:30 pm

ब्रह्माकुमारीज गुरसराय द्वारा आयोजित एक दिवसीय भव्य महा सम्मेलन का आयोजन 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा गुरसरांय द्वारा एक दिवसीय विशाल महासम्मेलन का आयोजन। जिसमे मुख्य अतिथि माउंट आबू से पधारी आदरणीय बी के उर्मिला दीदी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बद्री त्रिपाठी जिला महा मंत्री भाजपा, विशिष्ट अतिथि देहली से आये गायक कलाकार, राजयोगी बी के दीपक भाई, डॉ शर्मिला जी, राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की अध्यक्ष शकुन घोष। कार्यक्रम का दिव्य शुभारंभ बी के उमा दीदी केंद्र प्रभारी बरुआसागर द्वारा ईश्वरीय भजन गाकर, साथ ही आये हुए सभी अतिथियों का बैच तिलक लगाकर एवं गुरसरांय केंद्र प्रभारी बी के कविता दीदी ने वाणी के द्वारा सभी का स्वागत किया। ब्रह्माकुमारी बहनो, बद्री त्रिपाठी, अखिलेश पिपरैया, शिवदयाल सिंह चौधरी घुरैया प्रधान, सतीश चौरसिया, सुखदेव सिंह दीपू अस्ता अध्यक्ष मोर्निंग ग्रुप, रमेश मौर्या, सभी के द्वारा दीप प्रज्वलं कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया देहली से गायक कलाकार बी के दीपक भाई ने बहुत सुंदर एक से बढ़कर एक भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। राजयोगिनि उमा दीदी ने

कहा ने हम सभी के पिता परमात्मा ही सच्ची सुख शांति के स्रोत है। ये परिवर्तन का युग है। इसमे हम सभी सहयोगी बने। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजयोगिनि उर्मिला दीदी ब्रह्माकुमारीज की मासिक पत्रिका ज्ञानामृत्, त्रैमासिक् पत्रिका हरियाली की मुख्य संपादिका सभी को संबोधित करते हुए कहा आज बढ़ती हुई इच्छाये मनुष्य के दुख का कारण है, मनुष्य की एक इच्छा पूरी होती है, दूसरी शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा जो मेरे पास है पर्याप्त है इच्छा एक ही रखो मै दूसरों का कल्याण करूँ, दुआएं कमाऊँ, जब लालचवश् किसी चीज को पकड़ते है, तो जेल हो जाती है, पांच विकार ही मनुष्य को दुखी करते है। उन्होंने कहा तुम धर्म की रक्षा करो, धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा। अगर आपके भीतर पवित्रता है, तो सारी दुनिया आपका परिवार है। अध्यक्षता कर रहे बद्री त्रिपाठी ने कहा ये संस्था 1937 से 140 देशों मे एकमात्र नारी संगठन के द्वारा चलाई जाने वाली संस्था है। इसके द्वारा किये गए कार्य सराहनीय है। बराबर डॉ शर्मिला जी ने कहा हम जो सुख शांति बाहर ढूंढते है, वास्तव मे अपने अंदर खोजना है जो दीदियों ने आत्मचिंतन की बात कही है, उस पर ध्यान देना है। तभी सुख शांति की प्राप्ति होगी। श्रीमती शकुन घोष ने भी दीदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा ये साक्षात देवी है जिनके दर्शन हमे मिले। साथ ही अखिलेश तिवारी जी ने कहा ये नारी शक्ति सारे विश्व मे परमात्मा का संदेश पहुँचाने का कार्य कर रही है। कलाकारों द्वारा आध्यात्मिक गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गयी। मचं संचालन कानपुर से आये बी के मनोज भाई द्वारा बड़े ही कुशलता से किया गया। सतीश चौरसिया जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। एवं मऊरानीपुर केंद्र प्रभारी बी के चित्रा दीदी ने दीदी जी को पुनः पुनः आने का आग्रह किया। और दीदी द्वारा बताये गए बातों पर चिंतन करने को कहा। अन्त मे सभी को प्रसाद वितरित किया गया। और कार्यक्रम का हुआ सफल समापन।

 

इस कार्यक्रम मे बी के रचना दीदी निवाड़ी, बी के पूजा, बी के रचना कटेरा दीदी, बी के कल्याणी दीदी, बी के दीक्षा दीदी, बी के रेखा दीदी, बी के आरती, बी के मोहिनी, बी के प्रिंसी मुनिक्षा बहन, अनुष्का बहन, पत्रकार भाई बंधु, मंजु मोदी पार्षद, दीप्ति परिहार, जितेंद्र कुमार पटेल, संजय गुप्ता, तेजसिंह पटेल, पर्वेश राजा, अशोक, शिवदयाल पटेल, आत्माराम, अवधेश सिंह फौजी, रामनारायण पस्तोर, महेश चंद्र सोनी, धर्मेंद्र प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष गरौठा, नितेश अग्रवाल जिला महामंत्री सहायक, हरपाल सिंह यादव , देशराज सिंह यादव, प्रकाश राजपूत, सीताराम कुशवाहा, प्रदीप भाई, दयाराम राठौर, भारत यादव अनेको संख्या मे भाई बहने सम्मिलित रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी