January 23, 2026 11:48 pm

डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर निबंध प्रतियोगिता छात्राओं ने हिंदी की महत्ता पर रखे विचार, प्राचार्या बोलीं– “भारत की पहचान ही हिंदी है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय में साहित्यिक वातावरण देखने को मिला। महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह प्रतियोगिता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पिंकी सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता का विषय हिंदी दिवस रखा गया, जिस पर छात्राओं ने अपनी-अपनी शैली और दृष्टिकोण से निबंध तैयार कर प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. पिंकी सिंह ने कहा – “हिंदी हमारी भारत माता की वाणी है। भारत की पहचान ही हिंदी है और यह विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हमें गर्व होना चाहिए कि हिंदी हमारी मातृभाषा है।”

कार्यक्रम में छात्राओं ने हिंदी को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने भाषा की महत्ता, उसकी साहित्यिक परंपरा और वर्तमान युग में हिंदी के वैश्विक महत्व पर भी प्रकाश डाला।

महाविद्यालय परिवार के शिक्षकगण और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और छात्राओं की अभिव्यक्ति की सराहना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ धीरज दीक्षित डॉ आराधना यादव शारदा सिंह चौहान, पूनम यादव, लल्लू यादव, आर.पी. निरंजन जयप्रताप सिंह, प्रीति अड़जरिया , पूजा सोनी, नीलेश यादव, राम राजपूत, गुलाब राय शर्मा, रामलला यादव, दीपक यादव, अरविन्द्र नामदेव आदि महाविद्यालय स्टाफ एवं सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रही।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी