
गुरसरांय(झांसी)। 3 सितंबर बुधवार को गणेश विसर्जन के अवसर पर भसनेह बांध पर श्री राम सेवा समिति उत्तर प्रदेश एवं विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में भगवान गणेश जी महाराज के हजारों की संख्या में भक्तों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट समाजसेवी सतीशचन्द्र चौरसिया ने कहा कि इस तरह के कार्य करने से आत्मा प्रसन्न होती है। भक्तों की सेवा करने पर हम सभी अपने आप को खुशनसीब मानते हैं। इसलिए हम सभी को ईश्वर के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। तभी हम सभी का कल्याण होगा।
इस मौके पर आत्माराम फौजी, रामनारायण पस्तोर, साहब सिंह यादव, अशोक कुमार मिश्रा, अवधेश सिंह फौजी, रामदीन पटेल, महेंद्र फौजी, अभिलाष सिंह, अब्बू, मुखिया चरण सिंह बाबूजी, अखिलेश तिवारी, अरुण चतुर्वेदी, राज ठाकुर रानापुरा, वसंत मोदी, देवेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र पारासर, आशिक खान आरओ, अमर सिंह अस्ता, आनंद पारासर, गुलाब राय शर्मा, हरिशचन्द्र नायक, आयुष त्रिपाठी, कार्तिक पाठक, जयप्रकाश बरसिया, संतोष महते, जगदीश आर्य सहित हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित उपस्थित रहे।





