
गुरसराय (झाँसी) डॉक्टर BR अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल मैं गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया मुख्य अतिथि श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट ने झंडारोहण किया विशिष्ट अतिथि के रूप में रामनारायण पसतोर रहे मुख्य अतिथि ने सरस्वती माँ का पूजन अर्चन किया एवं दीप प्रज्ज्वलन किया एवं महापुरूषों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक वालाराम लाचोरिया ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया इस मौक़े पर मुख्यातिथि सतीश चंद्र चौरसिया ने कहा हम सभी को देश के लिए समर्पित होकर देश सेवा करना चाहिए जिससे हमारा देश आगे बढ़ेगा तथा देश सेवा में अपना योगदान दे रामनारायण पासतोर ने भी अपने विचार व्यक्त किये संचालन देवेन्द्र सिंह यादव ने किया इस मौक़े पर छोटे छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इस अवसर पर उजागर सिंह अदिति है मॉनसून मीना वर्मा विनोद अग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।





