
गुरसरांय।आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक योग गुरु श्री श्री रविशंकर महाराज की प्रेरणा से परकोटा मुहल्ले में ध्यान योग एवं सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें ध्यान लगाने की विधि तथा बच्चों को संस्कारित बनाये जाने की शिक्षा दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं आर्ट ऑफ लिविंग की स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं उत्त्तर प्रदेश पश्चिमी क्षेत्र की शोसल मीडिया प्रभारी लवी अग्रवाल ने ध्यान पद्धति बताते हुए कहा कि जीवन मे स्वांश का महत्व है,इसे रोककर ध्यान जरूर लगाएं।इसके बाद उन्होंने कहा कि बच्चों को सत्संग एवं ध्यान पद्धति अवश्य सिखाएं,जिससे उनके जीवन का सद्मार्ग प्रशस्त हो सके।
इसके बाद संगीताचार्य पं सरजू शरण पाठक एवं नाल वादक देवेन्द्र सिंह घोष,नमन गौतम ,कुलदीप कोदबलकर द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किये गए।
अंत मे कार्यक्रम संयोजक आर्ट ऑफ लिविंग के योगाचार्य एवं जिला कोऑर्डिनेटर शोसल मीडिया गंगाप्रसाद श्रृंगीऋषि के द्वारा सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
इस मौके पर पं अतुल कुमार व्यास,के आई सी के प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर, डी आर कांतरे,आलोक नायक,सुहानी नायक,प्रताप पटेल नन्ना,चंद्रप्रकाश नायक,शीला देवी श्रृंगीऋषि,जीवन लाल सेन,अशोक नायक पप्पू महाराज,संतोष नायक,महाराज सिंह आदि भक्तगण उपस्थित रहे।





