
गुरसराय (झांसी) डा. राम मनोहर लोहिया पी. जी महिला महाविद्यालय में गाँधी जी व शास्त्री जी की जयन्ती बडे ही हर्षोउल्लास के साथ मनाई गयी। उनके चित्र पर पुष्पाञ्जली अर्पित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डा० पिंकी सिंह ने कहा कि दशहरा एक सामाजिक त्योहार है तो गाँधी जयन्ती भी एक राष्ट्रीय त्योहार है। आज हमारे बीच में महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी नही है लेकिन उनकी अमर कीर्ति हम सभी का मार्गदर्शन करती रहेगी। आगे उन्होंने साबरमती के संत, राष्ट्रपिता एवं भारत रत्न से सम्मानित शास्त्री जी के जीवन से जुडे संस्मरण सुनाए। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत इकाई प्रथम कार्यक्रम अधिकारी डॉ आराधना यादव एवं इकाई द्बितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धीरज दीक्षित के निर्देशन में दोनों इकाइयों ने महाविद्यालय प्रांगण में साफ सफाई कर श्रमदान दिया इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ धीरज दीक्षित डॉ वीरेंद्र सिंह डॉअजय गौर डॉ आराधना यादव लल्ल्रू यादव राम राजपूत निलेश यादव पूनम यादव आर पी निरंजन शारदा चौहान यादवेंद्र सिंह प्रीति अड जरिया पूजा सोनी जयप्रकाश सिंह गुलाब राय शर्मा रामलला यादव दीपक यादव अरविंद नामदेव बृजेंद्र कुमार प्रजापति आदि एवं छात्राएं उपस्थित रही।





