
अन्तर महाविद्यालयीन महिला कबड्डी प्रतियोगिता 9 अक्टूबर को
गुरसराय (झांसी) डा० राम मनोहर लोहिया पी. जी. महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा० पिंकी सिंह ने बताया कि आगामी 9 अक्टूबर को अन्तर महाविद्यालयीन महिला कबड्डी प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के समस्त शासकीय एवं सम्बद्ध महाविद्यालय की छात्राएँ प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियाँ जोरों से चल रहीं है।





