
गुरसरांय(झाँसी)- श्रद्धालुओं ने नवरात्र के छटे दिवस रविवार को गुरसरांय की ऐतिहासिक माँ काली पूजा पंडाल पटकाना में मां काली की भव्य प्रतिमा देखने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भक्त भव्य पंडाल व मां काली की प्रतिमा देखने के लिए लंबे कतारबद्ध लगे रहे।जैसे ही आरती प्रारंभ हुई सभी भक्तों ने मां काली के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा।पंडाल में भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है।रविवार को विधिवत पूजन अर्चन पुजारी अभिनव शास्त्री द्वारा कराया गया। पूजन उपरांत माँ काली जी की भव्य एवं दिव्य आरती की गई। माँ काली के धार्मिक जयकारों से आसपास का इलाका गुंजायमान बना रहा। जय माँ काली समिति पटकाना के अध्यक्ष पं सार्थक नायक ने बताया कि आज सप्तमी के दिन माँ काली जी के दरबार में 56 भोग का प्रसाद माँ काली जी को अर्पण किया जायेगा एवं रात ठीक 12 बजे माँ काली जी की भव्य एवं दिव्य महाआरती की जायेगी। पंडाल में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सदर कस्बा इंचार्ज बृजेश भार्गव मय फोर्स के सुरक्षा की कमान संभाले रहे। ऐसी मान्यता है कि माँ काली के दरबार में श्रद्धालु जो भी अभिलाषा लेकर आते हैं मां उसे अवश्य पूरा करतीं हैं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष गगन यादव,उपाध्यक्ष पंकज आर्या,उपाध्यक्ष नीरज घोष,उपाध्यक्ष सागर मिश्रा,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सदस्य सुरेंद्र अग्रवाल,अनुज झां,हरिओम पांचाल,सोनू नामदेव,अमन यादव,बृजेश मिश्रा,सनी नायक,मोहित घोष भगतजी,राकेश कुमार,मुकुल नामदेव,गोपी पांचाल,पुस्पेंद्र नामदेव,सजल अग्रवाल,हर्ष व्यास,रोहित नामदेव,राज सेन,संजय यादव,हनी नामदेव,युवराज सिंह,ऋषि नामदेव,प्रिंस नामदेव,उदित कुमार,अमन झाँ,प्रिंस झाँ,ध्रुव,कान्हा सहित हजारों श्रद्धालुगण और धर्म प्रेमी शामिल रहे।





