
गुरसरांय।राजकीय हाई स्कूल बिजौरा के वार्षिकोत्सव उमंग के कार्यक्रम में बच्चों ने एक से एक बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य गायत्री सेन,मेजर अखिलेश पिपरैया एवं अति विशिष्ट के रूप में ग्राम प्रधान रणकेन्द्र पटेल,हेम कुमार प्रजापति,सितार वादक सरजू शरण पाठक,पत्रकार अखिलेश तिवारी सुट्टा,अजय सेन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि बच्चों को सरकारी विद्यालय में दाखिला दिलाएं।सरकार की विभिन्न योजनाएं शिक्षा के लिए दी जा रहीं है उनका लाभ सभी को प्राप्त हो।ऐसी शासन की मंशा है।उन्होंने कहा कोई भी प्रतिभा ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर किसी पद पर पहुंच सकती है।अपना लक्ष्य निर्धारित करके योग्य गुरुजनों की योग्यता का लाभ लें।उन्होंने बिजौरा एवं खड़ौरा राजकीय हाई स्कूल को इण्टर किये जाने के लिए कहा कि सभी छात्र संख्या बढ़ाएं वह पूरा प्रयास करेंगे।
शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मेजर अखिलेश पिपरैया ने कहा कि शिक्षा के साथ आध्यात्मिक ज्ञान को अवश्य प्राप्त करें,जिससे आपके जीवन में भटकाव ना होने पाए।सार्वभौमिक विकास के लिए संगीत शिक्षा खेल एवं आध्यात्मिक ज्ञान जरूरी है।ग्राम प्रधान बिजौरा रणकेन्द्र पटेल ने विद्यालय को इण्टर किए जाने एवं विद्यालय के लिए मार्ग बनाये जाने की मांग की।
राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा के प्रधानाचार्य हेमकुमार ने विद्यालय में इण्टर की कक्षा प्रारम्भ कराने एवं विद्यालय में अध्यापकों की नियुक्ति किये जाने की मांग की।
इस दौरान छात्राओं ने देश भक्ति के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
संचालन उत्सव प्रभारी अबधेश पिपरैया ने किया।अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर भगवंत पुरा प्रधान गजेंद्र पटेल, शिवधनी,शिवानी पटेल,दीपनारायण, देवेंद्र पाल,सौरभ द्विवेदी,धीरेंद्र पटेल,रम्मू पहलवान,जितेंद्र राजपूत, पंकज,रंचोले प्रजापति, विक्रम पटेल,बाल किशुन,ओमप्रकाश पांचाल,प्यारेलाल पटेल आदि उपस्थित रहे





