October 24, 2026 2:21 pm

घरेलू गैस की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)- नगर में इन दिनों एचपी गैस छोटी गैस सर्विस एजेंसी घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से 20 से 25 रुपए अवैध वसूले जा रहे हैं।अगर उपभोक्ता तय दाम 895.50 रुपए से अधिक राशि नहीं देने की बात करते हैं तो डिलीवरी मैन उनसे अभद्रता करने के साथ सिलेंडर नहीं देने की बात करते हैं।थक हार कर उपभोक्ता को उनके कहे अनुसार राशि देनी पड़ती है,जबकि सिलेंडर की राशि में होम डिलीवरी का चार्ज जुड़ा होता है।नगर में सिलेंडर की होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं से सुनियोजित तरीके से अवैध वसूली की जा रही है। यह वसूली एजेंसी में बैठे अधीनस्थों के शह के बिना नामुमकिन है।क्योंकि यह खेल अभी नहीं महीनों से चल रहा है। जिसमें पहले भी कई बार सिलेंडर की होम डिलीवरी के नाम पर अवैध रुपए वसूले गए। अगर आप खुद जाकर सिलेंडर लेकर आते हैं,ऐसे में उपभोक्ताओं की जेब पर एजेंसी संचालक डाका डाल रहे हैं। वहीं होम डिलीवरी का शुल्‍क इसी राशि में शामिल है। अलग से चार्ज नहीं लिया जा सकता है। मगर ऐसे केस सामने आ रहे हैं कि होम डिलीवरी का चार्ज भी लिया जा रहा है।सबसे बड़ी बात यह है कि इन डिलीवरी मैनों को किसी का डर तक नहीं होता।लेकिन प्रशासन के किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से हॉकर्स के हौसले इतने बुलंद हैं। कि वे सिलेंडर के वास्तविक मूल्य से अधिक पैसा देने से मना करने वाले उपभोक्ताओं से अभद्रता करने पर उतारू हो जाते हैं। अलग से होम डिलीवरी चार्ज न देने पर वे दूसरी बार फोन करने के बाद भी कई दिन सिलेंडर की आपूर्ति नहीं करते। इससे परेशान होकर उपभोक्ता जानते हुए भी उनके हाथों लुटने को मजबूर हैं। और बेधडक़ उपभोक्ताओं की जेबें तराशने में लगे हैं। और जिम्मेदार रसद विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। लोगों का कहना है कि रसद विभाग के अधिकारी कभी धरातल पर इसकी जांच पड़ताल तक नहीं करते। और जब इस तरह के मामले सामने आते हैं तो इन लोगों पर कोई कार्रवाई तक नहीं की जाती। कस्बा व क्षेत्र के जागरूक लोगों ने इस संबंध में जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी

प्रेस विज्ञप्ति ऑपरेटिंग टाइटन्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच होगी SRS CUP के फाइनल जीतने की जंग दिनांक: 18मार्च 2026 आज दिनांक 18मार्च 2026 को स्वर्गीय श्री सुरेश नारायण कोटे जी की स्मृति में आयोजित एसआरएस कप – सीज़न-1 के 11वे दिन DSA सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मे आज पहला सेमीफाइनल मैच गुर्जर 11 ओर ऑपरेटिंग टाइटन्स के मध्य खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर11 ने 146 रन 9 विकेट खोकर बनाये जिसमे ममतेश ने 32 रन ओर दुर्गेश ने शानदार 21 गेंद पर 3 छक्कों के साथ 38 रन बनाए। ऑपरेटिंग टाइटन्स की तरफ से टिंकल सोलंकी ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए, पवन दीप ने 1 ,विजय मिश्र ने 1,सतीश नें 1 विकेट लिया जवाब में उतरी ऑपरेटिंग टाइटन्स ने 146 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें हर्ष ठाकुर ने शानदार 88 रन नाबाद 61गेंद पर 2 छक्कों ओर 8 चोको के साथ बनाये विजय मिश्रा ने 33 रन बनाकर उनका साथ दिया गुर्जर 11 की तरफ से उदयवीर ने 2 विकेट ओर राहुल ने 1 विकेट लिये 5 विकेट लेने पर टिंकल सोलंकी को 500 रू का प्राइज दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार हर्ष ठाकुर को बृजेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया ।।। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला डीजल सुपर किंग्स ओर विंटेज वारियर्स के बीच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर डीजल सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और बड़ी खराब शुरुआत की 9 रन के स्कोर पर डीजल सुपर किंग्स ने 4 बल्लेबाज के विकेट खो दिए इसके बाद धर्मेंद्र परवई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए उनका साथ रिंकू कबूतरा ने 23 रन बनाए और स्कोर 154/10 विकेट पर पहुँचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंटेज वारियर्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन शुरुआती विकेट जल्दी गिरा दिए लेकिन समीर के 51 रन ,नितेश लिखधारी के 35 रन ,अभिषेक के 29 रन की बदौलत जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया डीजल सुपर किंग्स की तरफ से रिंकू ने 2 ओर राजेश ने 1 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच रिंकू को दिया गया टूर्नामेंट आयोजक नितेश लिखधारी ओर सचिव निखिल कोटे ने बताया की फाइनल मैच दिनांक 19 मार्च को 1 बजे से खेला जाएगा और मुख्य अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक रहेंगे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन की दौड़ में सभी खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है फाइनल का मैच बहोत रोमांचक होगा दर्शको में फाइनल को लेकर काफी उत्साह है