March 13, 2026 3:11 am

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा,हाथ जोड़ तेरे द्वार खडे़…..  56 भोग एवं महाआरती का हुआ भव्य आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झाँसी)- श्रद्धालुओं ने नवरात्र के सातवें दिवस सोमवार को गुरसरांय की ऐतिहासिक माँ काली पूजा पंडाल पटकाना में मां काली की भव्य प्रतिमा देखने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भक्त भव्य पंडाल व मां काली की प्रतिमा देखने के लिए लंबे कतारबद्ध लगे रहे।जैसे ही आरती प्रारंभ हुई सभी भक्तों ने मां काली के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा।सोमवार को विधिवत पूजन अर्चन पुजारी अभिनव शास्त्री द्वारा कराया गया। पूजन उपरांत माँ काली जी की भव्य एवं दिव्य आरती की गई। आज सप्तमी के दिन माँ काली जी के दरबार में 56 भोग का प्रसाद माँ काली जी को अर्पण किया गया एवं रात ठीक 12 बजे माँ काली जी की भव्य एवं दिव्य महाआरती की गयी। पंडाल में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सदर कस्बा इंचार्ज बृजेश भार्गव मय फोर्स के सुरक्षा की कमान संभाले रहे।इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सार्थक नायक,उपाध्यक्ष गगन यादव,उपाध्यक्ष पंकज आर्या,उपाध्यक्ष नीरज घोष,उपाध्यक्ष सागर मिश्रा,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सदस्य सुरेंद्र अग्रवाल,अनुज झां,हरिओम पांचाल,सोनू नामदेव,अमन यादव,बृजेश मिश्रा,सनी नायक,राकेश कुमार,मुकुल नामदेव,पुस्पेंद्र नामदेव,सजल अग्रवाल,ऋषि नामदेव,युवराज सिंह,हर्ष व्यास,राज सेन,संजय यादव सहित हजारों श्रद्धालुगण और धर्म प्रेमी शामिल रहे।।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी