
गुरसरांय।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय की टीम द्वारा खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें छात्राओं को अनेक संक्रामक रोगों से बचने के उपाय बताए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने की।
छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ अपर्णा तोमर, डॉ रिमया, डॉ संदीप नामदेव ने शरीर मे अज्ञानता के कारण पनपने वाले रोगों की जानकारी दी एवं कहा कि रोगों को छुपाएं नही समय पर उसका इलाज करवाएं।
आर्ट ऑफ लिविंग के योग गुरु गंगा प्रसाद श्रृंगीऋषि, प्रवक्ता प्रदीप सोनी ने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधों को लगाने के लिए कहा ।
संचालन प्रवक्ता सुनील कुमार व्यास ने किया।अंत मे बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रवक्ता डॉ विवेक कुमार मुदगल, राजेश चंद्र, राजेन्द्र प्रसाद, प्रदीप स्वर्णकार, अमित प्रताप भदौरिया, संजय दोन्दे रिया, सरजू शरण पाठक, राकेश कुमार व्यास, सौरभ अग्रवाल, राजबहादुर सिंह, अशोक आर्या, उपमा सिंह, मंजू वर्मा, सुरभि पटेल, वर्षा विश्वकर्मा, दीक्षा नायक, कौशलेश मिश्रा, राहुल पटेल, समता पांचाल, मुन्ना नामदेव, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।





