
गुरसरांय(झांसी)। नगर सहित जगह-जगह गणेश पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में नगर के मुहल्ला गाँधीनगर के प्रांगण में गणपति महोत्सव के समापन दिवस पर गणेश बप्पा की आकर्षक झांकी सजाई गई।इस अवसर पर पं॰अभिनव शास्त्री महाराज आचार्य द्वारा विधिवत पूजन अर्चंन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र स्वर्णकार बल्ले, सोनम स्वर्णकार पत्रकार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप विमला पंकज कुशवाहा उपस्थित रही।अतिथियों द्वारा सभी बच्चियों के प्रोत्साहन के लिए उन्हें पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। गणेश आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महोत्सव में बच्चों ने पारंपरिक परिधान पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और गणेश चतुर्थी के सांस्कृतिक महत्व को समझा। बच्चों ने नृत्य,भजन व समूह गायन के माध्यम से गणपति बप्पा की वंदना कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरिया के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।





