January 23, 2026 10:27 pm

गणेश प्रतिमाओं का नम आँखों से किया गया विसर्जन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गुरसरांय(झांसी)। 6 सितंबर शनिवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र के श्री गणेश महोत्सव दौरान सजाए गए पंडालों में भव्य गणेश प्रतिमाओं को आज विधि विधान से भव्य पूजा अर्चना के बाद सैकड़ो की संख्या में अलग-अलग जत्थों के साथ विभिन्न वाहनों में श्री गणेश जी भगवान विराजमान थे तो वही विभिन्न प्रकार की झांकियां के साथ भारी जनसैलाब डीजे में बज रहे धार्मिक भजनों में मस्त महिला,पुरुष,बच्चे,जवान,बूढ़े सबके सब श्री गणेश भक्ति में लीन दिखे और नाचते गाते फूल वर्षा साथ-साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए नाचते थिरकते हुए बड़वार बांध,तालाब माता मन्दिर मूर्ति विसर्जन करने के लिए पहुंचे।

 

इस दौरान किसी भी घटना से निपटने के लिए कस्बा इंचार्ज बृजेश भार्गव सहित उनकी पूरी टीम पूरी तरह से ड्यूटी पर चौकस नजर आई जिसके चलते मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम पूरी तरह शांति और सद्भावना के साथ-साथ भव्यता से संपन्न हुआ। श्री गणेश महोत्सव के पवित्र मौके पर गुरसरांय के वार्ड नंबर 15 में युवा समाजसेवी राष्ट्रवादी हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष सोनम धर्मेंद्र स्वर्णकार उर्फ बल्ले लगातार 12 वर्ष से प्रतिवर्ष गणेश भगवान को अपने घर पर विराजमान करते चले आ रहे है आज अनंत चतुर्दशी को विधिवत पूजन अर्चन आरती उपरांत ढोल नगाड़ों के साथ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष प्रेमगोपाल मन्नू सोनी के नेतृत्व में नगर के तालाब माता मंदिर पर विधि विधान से गणेश जी का नम आंखों से विसर्जन किया। आरती सोनम धर्मेंद्र स्वर्णकार उर्फ बल्ले ने की।

 

इस मौके पर गौरीशंकर सोनी,राकेश सोनी सुट्टा,सुनील सोनी,विजय सोनी,दीपू सोनी,राकेश केरोखर,आनंद सोनी,सुनील कुमार सोनी सरसैडा,जयराम सोनी लला कैरोखर,राजू नेता,संदीप सोनी सरसैडा,मनोज सोनी कोंच,दीपक सोनी,पूरन सोनी,आनंद सोनी छोटे,दिलीप सोनी,दीपक सोनी,जगजीवन मिश्रा जे.जे,अभिषेक चतुर्वेदी,महावीर घोष,अभिषेक गुप्ता,राहुल अग्रवाल,हैप्पी परिहार,आशीष सोनी,आकाश,सागर सोनी,अनुभव सोनी,राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शगुन घोष,पूर्वी स्वर्णकार,संध्या श्रीवास्तव,शोभा सोनी,संगीता सोनी,सुनीता सोनी,सीमा सोनी,संगीता सोनी,शीतल अग्रवाल,आशा अग्रवाल,शांति सोनी सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी